महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) पुणे-अहमदनगर रूट पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस लॉन्च करने जा रहा है।
देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ रही है। राज्य सरकारें भी इस सहूलियत भरे ट्रांसपोर्ट को अपना रही हैं। बीते दिनों हमने देखा था कि दिल्ली सरकार ने कई रूट्स पर इलेक्ट्रिक बसों की सर्विस को हरी झंडी दिखाई। अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) भी पुणे-अहमदनगर रूट पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस लॉन्च करने जा रहा है। अपने संचालन के 75 साल पूरे होने पर MSRTC एक जून से इस बस सर्विस को लॉन्च करने जा रहा है।
MSRTC की ओर से बताया गया है कि इस ई-बस को ‘शिवाई’ नाम दिया गया है, जिसे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य वीआईपी की मौजूदगी में पुणे में MSRTC के रीजनल ऑफिस के परिसर में लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि 1 जून 1948 को पुणे-अहमदनगर रूट पर MSRTC की पहली बस सर्विस शुरू की गई थी। कल यानी बुधवार को MSRTC डायमंड जुबली ईयर में प्रवेश करेगी।
कल होने वाले आयोजन में 1 जून 1948 को पुणे-अहमदनगर मार्ग पर चलने वाली पहली बस के कंडक्टर लक्ष्मण केवेट MSRTC की पहली ई-बस ‘शिवाई’ को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार निगम के रीजनल ऑफिस परिसर में एक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे।
16,000 से अधिक बसों की फ्लीट के साथ MSRTC देश के सबसे बड़े पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपक्रमों में से एक है। घाटे में चल रहा निगम मार्च कोविड महामारी के प्रकोप से पहले रोजाना 65 लाख से अधिक यात्रियों को उनकी डेस्टिनेशन तक पहुंचा रहा था।
iPhone 14 प्रो मॉडल को iOS 16 के जरिए मिलेगा ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट: मार्क गुरमन
- –Xenonsolar इंडिया की हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर बनानी वाली कंपनी है , जो हाइब्रिड इन्वर्टर के साथ बैटरी और पैनल का बी manufacture करती है |Xenonsolar Best Hybrid Inverter Manufacturer in India । Xenonsolar की distributorship के लिए संपर्क करय +91-6398566586 |
यह इलेक्ट्रिक बस 12 मीटर लंबी है, जिसमें 43 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसकी रोजाना 6 सर्विसेज ऑपरेट की जाएंगी। बताया गया है कि इस ई-बस की बैटरी क्षमता 322 kv है। यह 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। MSRTC अपने बेड़े में कुछ और ई-बसें जोड़ने जा रही है। यह प्रक्रिया फेज वाइज पूरी होगी।
BEST भी मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक बसों में बढ़ोतरी के लिए नया कदम उठा रही है। BEST ने ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक की बिड्स को फाइनल कर लिया है। इसके अंतर्गत ओलेक्ट्रा 12 महीनों के समय में 2100 इलेक्ट्रिक बस सप्लाई करेगी। EVEY, जो की ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक की सहायक कंपनी है, इन 2100 इलेक्ट्रिक बसों को या तो सीधे या अपने विशेष प्रयोजन वाहन के माध्यम से खरीदेगा। BEST का लक्ष्य 2023 के अंत तक अपने पोर्टफोलियो में मौजूद 50 प्रतिशत वाहनों को इलेक्ट्रिक करना है।